वृद्ध दिवस के अवसर पर सिरहा में ११५ वर्षीय बुर्जुग सम्मानित
२ अक्टुबर, सिरहा । मुक्ति नेपाल सिरहा ने ११५ वर्षीय ज्येष्ठ नागरिक को एक कार्यक्रम में पौष्टिक आहार प्रदान कर दोसाला ओढाकर सम्मान किया है ।
अन्तर्राष्ट्रीय ज्येष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार सिरहा में आयोजित एक कार्यक्रम में सिरहा नगरपालिका १२ निवासी ११५ वर्षीय बौवालाल सिंह और ७० वर्षीय लक्ष्मण दास को संस्था ने चादर ओढाकर सम्मान किया है ।
सिरहा का प्रमुख जिला अधिकारी प्रदीपराज कँणेल ने पौष्टिक आहार के साथ दोनों वृद्धों को चादर ओढाकर सम्मान किया । उन्होंने बताया सिर्फ दिवस में ही नहीं प्रत्येक दिन व्यक्ति को अपने घर के बडे बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए ।

