गांधी जयन्ती पर भारतीय दुतावास द्वारा एम्बुलेन्स तथा बस वितरण
२ अक्टुबर, काठमांडू । भारत ने नेपाल के विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संघ संस्थाओं को बस तथा एम्बुलेन्स उपहार स्वरुप प्रदान किया है । दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है कि महात्मा गान्धी जी की १५१वां जन्म जयन्ती के अवसर पर नेपाल के लिए भारतीय दुतावास ने विभिन्न संघ संस्थाओं को बस तथा एम्बुलेन्स प्रदान किया है ।
स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी एवम् गैरनाफामूलक संघ संस्थाओं को ४१ एम्बुलेन्स और ६ बसें उपहार स्वरुप प्रदान किया है । उक्त संघ संस्था विभिन्न ३० जिलाएं से हैं ।
विभिन्न क्षेत्र में आधारभूत स्वास्थ्य पहुँच विस्तार करने के उद्देश्य से दूतावास विगत कई वर्षों से नेपाल में सरकारी तथा गैरनाफामूलक संस्थाओं को प्रत्येक वर्ष एम्बुलेन्स तथा विद्यालय के लिए बस उपहार स्वरुप प्रदान करते आ रहा है । इसी क्रम में पिछली बार उपलब्ध एम्बुलेन्स एडभान्स लाइफ सर्पोर्ट अन्तर्गत के है, जहां ट्राभलिङ्ग भन्टिलेटर, इसिजि तथा अक्सिजन मोनिटर, अटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर, नेबुलाइजर सेट, रक्तचाप जाँच उपकरण, स्टेथोस्कोप, एम्बु ब्याग, ट्युब तथा काथेटर, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, रेडियो सञ्चार यन्त्र तथा फोर जी मोबाइल डिभाइस भी हैं ।
विज्ञप्ति के अनुसारसन् १९९४ से आज तक भारत की ओर से नेपाल में ८२३ एम्बुलेन्स और १६० स्कूल बस वितरण हो चुका है ।

