Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस निरीक्षक सिंह और पनेरु के साथ बिदाई भेट

 

वीरगंज, ५ अक्टूबर । पुलिस प्रधान कार्यालय मानव स्रोत एवं प्रशासन विभाग कर्मचारी प्रशासन शाखा पर्सा में कार्यरत पुलिस निरीक्षक चन्द्रकुमार सिंह और निर्मल पनेरु के साथ पर्सा जिला पुलिस ने बिदाई भेट की है । जिला पुलिस कार्यालय ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजन कर आइतबार उन लोगों को बिदाई किया ।
पर्सा जिला के प्रमुख पुलिस उपरीक्षक गंगा पन्त ने दोसल्ला पहनाते हुए ‘मायाको चिनो’ प्रदान किया और उन लोगों की सफल भावी कार्यकाल के लिए शुभकामना मन्तव्य दिया । कार्यक्रम में पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता रही थी ।
स्मरणीय है, पुलिस प्रधान कार्यालय के निर्णय अनुसार पुलिस निरीक्षक द्वय सिंह और पनेरु पर्सा जिला से तबदला होकर काठमांडू गए हैं । सिंह इलाका पुलिस कार्यालय पोखरीया और पनेरु जिला पुलिस कार्यालय में कार्यरत थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com