विदेश जानेवाले श्रमिकों के लिए आज से पुनः शुरु हो रहा है श्रम स्वीकृति

काठमांडू, ५ अक्टूबर । विदेश जानेवाले श्रमिकों को लक्षित करते हुए आज से पुनः श्रम स्वीकृति का काम शुरु किया जा रहा है । प्राप्त सूचना अनुसार कर्मचारी में कोरोना संक्रमण होने से वैदेशिक रोजगार कार्यालय ताहचल से होनेवाला श्रम स्वीकृति संबंधी कार्य स्थागित था, जो आज से सुचारु किया जा रहा है ।
वैदेशिक रोजगार विभाग काठमांडू कार्यालय के अनुसार जो श्रमिकों की प्रवेशाज्ञा की समयावधि खत्तम होने जा रहा है और गंतव्य मुलुक में पहुँचने की जरुरत हैं, उन लोगों की समस्या को दृष्टिगत करते हुए सेवा सुचारु किया जा रहा है । स्मरणीय है, निषेधाज्ञा के बाद वैदेशिक रोजगार विभाग ताहचल से नियमित श्रम स्वीकृति संबंधि काम नियमित होता आ रहा था, लेकिन कर्मचारी में कोरोना पुष्टी होने के कारण गत बुधबार से उक्त कार्य स्थगित किया गया था ।

