Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुटवल आन्दोलन में दमन करना सरकार की पराजित मानसिकताः नेविसंघ

 

काठमांडू, ५ अक्टूबर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने बुटवल में जारी आन्दोलन में दमन कर सरकार ने अपनी पराजित मानसिकता प्रस्तुत की है । नेविसंघ महामन्त्री बलदेव तिमिल्सिना ने कहा है कि मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल की गाडी में पत्थरबाजी करने के आरोप में नेपाली कांग्रेस संबंद्ध कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सरकार ने पराजित मानसिकता दिखाया है ।
तिमिल्सिना ने कहा है कि आन्दोलना में सहभागी नेविसंघ केन्द्रीय उपाध्यक्ष मुक्तिराम पौडेल सहित गिरफ्तार सभी (६ कार्यकर्ता) को तत्काल रिहा करना चाहिए । उन्होंने कहा है– ‘विचार–विमर्श और सहमति के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना और यथोचित मांग को सम्बोधन करना चाहिए था, लेकिन ऐसा करने के बदले सरकार धरपकड, दमन और कफ्र्यु जैसे बर्बरतापूर्वक कार्य में उतर आया है, यह सरकार की पराजित मानसिकता है ।’
स्मरणीय है, आइतबार शाम काठमांडू से भैरहवा विमानस्थल होते हुए गाडी में बुटवल जाते वक्त चौरहा में मुख्यमन्त्री के गाडी ऊपर नेविसंघ कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की थी, जिससे मुख्यमन्त्री सवार गाडी और स्कर्टिङ में प्रयोग २ गाडी में क्षति पहुँची है । घटना में संलग्न होने के आरोप में पुलिस ने नेविसंघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष पौडेल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता हरिलाल पाण्डे, शिव गैरे, विष्णु पोखरेल, ज्ञानेन्द्र कार्की, नेपाल तरुण दल के क्षेत्रिय सभापति प्रकाश गैरे और पत्रकार कमला पाण्डे को गरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *