नेपालगंज मे दो महिलायें सहित २५ लोगों ने रक्तदान किया ।
३ अप्रिल ,नेपालगन्ज (बाँके) । पवन जायसवाल । नेपालगन्ज से प्रकाशित जनमत अर्ध साप्ताहिक पत्रिका के द्वारा अप्रेल ३ तारीख बुधवार के दिन रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें दो महिलायें सहित २५ लोगों ने रक्तदान किया ।
रक्तदान कार्यक्रम में स्थानीय सञ्चारकर्मी, बिद्यार्थी, ब्यापारी, जनमत के स्वयमसेवी नियमित रक्तदाता लगायत दो महिलायें सहित २५ लोगों ने रक्तदान किया हैं ।
विगत ३१ वर्षों से बाँके जिला के नेपालगन्ज से प्रकाशित होने वाली जनमत अद्र्ध साप्ताहिक ने अपना रजत महोत्सव–२०६३ से हरेक तीन महीना में नियमित रुप से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है। जनमत रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक पवन जायसवाल ने यह जानकारी दिया ।
नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके जिला के निवर्तमान अध्यक्ष झलक गैरे ने क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज में एक पिन्ट रगत देकर रक्तदान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था।
रक्तदान कार्यक्रम में प्रेस चौतारी बाके जिला के सचिव काशीराम शर्मा, क्षेत्रीय सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज् के संयोजक नीरज पोखरेल, नेपालगन्ज के रेडियो कृष्णसार एफ.एम.के रेडियोकर्मी प्रमोद डि.जी., प्राबिधिक नरेन्द्र सिंह ने रक्तदान किया था ।
इसी तरह रक्तदान करने वाली महिलायें में नेपालगन्ज से प्रकाशित होते आ रहा कालपृष्ठ दैनिक के पद्मा बस्नेत (पिंकी) और श्रीमती विष्णु सापकोटा ने रक्तदान किया था । नियमित रक्तादाताओं में नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था,
बाके जिला के कार्यक्रम संयोजक माधवराम वर्मा, नीरजमान श्रेष्ठ,ब्यापारीयों में रहें विनोद कुमार वैश्य, पवन कुमार वैश्य,जगदीश प्रसाद बनिया, नेपाल स्वतन्त्र प्रेस मजदुर युनियन बाके जिला के सल्लाहकार केशवराज विश्वकर्मा, पत्रकारों में रहें पवन जायसवाल, प्रज्वल श्रेष्ठ, प्रहलाद विश्वकर्मा ने रक्तदान किया ।
इसी तरह छात्रो में बिक्की क्षेत्री, बिषेश थापा, धनराज डि.जी., गोपाल बि.सी.ने भी रक्तदान किया था ।
जयबहादुर गिरि, जगदीश बनिया, स्वास्थ्यकर्मी धर्मेन्द्र सिंह ने भी रक्तदान किया था ।
नेपालगन्ज के मुस्लिम युवा साहित्यकार असफाक संघर्ष ताबिस, छविलाल ने पुन रक्तदान किया था ।
कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल के अनुसार रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके द्वारा संचालित क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र के सरिता सिंह, प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा, अर्जुन अर्याल और बैकुण्ठ रेग्मी लगायत लोगों ने प्राविधिक में सहयोग किया ।
जितना अधिक रक्तदान उतना ही अधिक जीवन महान का उद्देश्यों को लेकर संचालन किया गया इस रक्तदान कार्यक्रम में जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक पूर्णलाल चुके लगायत करीब ३५ लोगों की उपस्थिति थी ।
थाइल्याण्ड मे Medical Biochemistry में P.H.D.(विद्यावारिधि) पूरा कर रहे बाँके जिला नेपालगन्ज के निवासी युवा आमोद शर्मा के अनुसार नियमित रक्तदान करने वाले पुरुषों में होने वाला Iron overload कम होता हैं और हृदयघात होने का सम्भावना ८८ प्रतिशत कम होता हैं । इसी तरह क्यान्सर, मधुमेह रोग होने का सम्भावना बहुत ही कम होता हैं । इसी लियें प्रत्येक दिन हरेक ब्यक्ति के शरीर से ८० मिली लिटर रक्त खराब होता है। रक्तदान करने के बाद शरीर में नया“ रक्त कोशिकाओं बनने लगते हैं इस लियें रक्त प्रणाली ताजा होते हैं और जो आपने जितना रक्तदान किया वो रगत का मात्रा चार साता के अन्दर में ही पुनः तयार होने का बात स्वास्थ्य विज्ञ शर्मा ने बताया ।


