सिरहा में जुवा खेलने वाले ८ लोग गिरफ्तार
६ अक्टूबर, काठमांडू । सिरहा से जुवा खेल रहे अवस्था में ८ जुवाडियों को पुलिस ने हिरासत में ली है । मिर्चैया नगरपालिका–६ कटारी चौक स्थित होलिडे होटल में तास खेलते हुए ८ लोगों को पुलिस ने नियन्त्रण में ली है ।
मिर्चैया नगरपालिका–८ का २१ वर्षीय सियाराम महतो, २२ वर्षीय राजाराम साह, ३५ वर्षीय दिलिप नायक, २५ वर्षीय जितेन्द्र साह, २४ वर्षीय सरोजकुमार चौधरी, गोलबजार नगरपालिका–१ का ३२ वर्षीय नातिकाजी राई, उदयपुर कटारी का २५ वर्षीय बिशाल सुनार ३४ वर्षीय दानबहादुर राई को पुलिस ने गिरफ्तार की है ।
जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा ने जानकारी दी कि गोप्य सूचना के आधार पर इलाका प्रहरी कार्यालय मिर्चैया की टोली ने ८ जुवाी को गिरफ्तार की है । उसके साथ ही १लाख ६ हजार २९५ रुपैया बरामद हुई है ।

