अध्यक्ष कोरोना संक्रमित होने के बाद गांवपालिका का काम बन्द
६ अक्टूबर, सप्तरी । सप्तरी के राजगढ गाउँपालिका का अध्यक्ष और कृषि शाखा का संयोजक कोरोना संक्रमित होने के बाद गाउँपालिका का कामकाज बन्द हो गया है । राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायणसिंह अस्पताल के प्रयोगशाला में किया गया परीक्षण में उन दोनों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है फलश्वरुप गाउँपालिका का कामकाज बन्द हो गया है ।
गाउँपालिका का अध्यक्ष ६० वर्षीय पुरुष और कृषि शाखा का संयोजक ५७ वर्षीय पुरुष में रविवार को कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई थी । गाउँपालिका का अध्यक्ष परमानन्द यादव ने बताया कि दूसरी सूचना नहीं आने तक आकस्मिक के अलावा सभी सेवा बन्द ही रहेगी ।
स्वास्थ्य कार्यालय सप्तरी ने जानकारी दी कि गाउँपालिका के अध्यक्ष के साथ साथ उनका ४० वर्षीय बेटा, १५ और आठ वर्षीय पोता, ४० वर्षीय चालक तथा कृषि शाखा का संयोजक में कोरोना पुष्टि हुई है ।

