Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू महानगर में नेपाल भाषा का स्थानीय पाठ्यक्रम लागू

 

६ अक्टूबर, काठमांडू । काठमांडू महानगरपालिका ने महानगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों में इसी शैक्षिक सत्र से नेपाल भाषा का स्थानीय पाठ्यक्रम लागू किया है ।
सभी संस्थागत तथा सामुदायिक विद्यालयों में कक्षा १ से लेकर ८ तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब नेपाल भाषा का स्थानीय पाठ्यक्रम अध्ययन करना होगा । कामपा का प्रमुख विद्यासुन्दर शाक्य के अध्यक्षता में सोमवार को ५१वें कार्यपालिका बैठक ने यह निर्णय किया है ।
इसमें महानगर क्षेत्र अन्तर्गत मनाए जाने वाले पर्व त्यौहार, संस्कार, संस्कृति, सीप, कौशल, व्यवसाय, नैतिक शिक्षा, भौगोलिक स्वरूप, स्वास्थ्य और सरसफाइ, रहनसहन, व्यक्तित्व परिचय, भाषा तथा लिपी विषयों के सम्बन्ध में पढाई जायेगी । इसी उद्देश्य से यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *