Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य मन्त्री ढकाल ने किया कोभिड १९ के विषय पर अस्पताल के निर्देशकों से चर्चा

 

६ अक्टूबर, काठमांडू । स्वास्थ्य तथा जनसंख्यामन्त्री भानुभक्त ढकाल ने कोभिड–१९ अस्पताल के निर्देशकों के साथ भर्चुअल माध्यम से चर्चा किया है । कोभिड–१९ रोकथाम, नियन्त्रण तथा उपचार के लिए अग्रपंक्ति में रहकर काम करने वाले चिकित्सक, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, जो समस्या से जूझ रहें हैं, नियमित काम तथा स्वास्थ्य मन्त्रालय से जो अपेक्षा कर रहे हैं, उस सम्बन्ध में मन्त्री ढकाल ने निर्देशकों से जानकारी लिया है ।
कार्यक्रम के अवसर में मन्त्री ढकाल ने बताया कि सभी के सहयोग से ही हम कोरोना वाइरस संक्रमण नियन्त्रण कर सकते हैं । अन्यथा इसका न तो कोई ठोस उपचार है न ही दवा, इसलिए इस अवस्था में सभी को सावधानीपूर्ण वीवनशैली के लिए प्रेरित करना चाहिए । उन्होंने अस्पताल निर्देशकों को निर्देशन देते हुए कहा कि पर्व त्यौहार अब करीब हा रहा है । भीड भाड के कारण उक्त रोग तेजी से फैल सकते हैं । इसलिए नागरिकों के उपचार में कोई कसर नहीं रखें ।
उन्होंने निर्देशन देते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सामग्री का पूर्ण व्यवस्था करेगी । कोई अस्पताल के द्वार वापस नर्ही जाय यह ध्यान रखें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com