प्रदेश नं. ५ का नाम ‘लुम्बिनी’ और स्थायी राजधानी ‘भालुवाङ’ प्रदेशसभा से दो तिहाई मत से पारित
काठमांडू, ६ अक्टूबर । प्रदेश नं. ५ का नाम ‘लुम्बिनी’ और स्थायी राजधानी ‘भालुवाङ’ प्रदेशसभा से दो तिहाई मत से पातिर हुआ है । मंगलबार सम्पन्न प्रदेशसभा बैठक में नाम और स्थायी राजधानी के लिए मतदान हुआ था । मतदान से प्रदेश का नाम और स्थायी राजधानी तहय हुआ है ।
सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की ओर से प्रस्ताबित नाम ‘लुम्बिनी’ ७९ मत और विपक्ष में ४ मत दर्ज हुआ है । इसीतरह प्रस्तावित स्थायी राजधानी ‘भालुवाङ’ के पक्ष में ६९ मत और विपक्ष में १३ मत प्राप्त हुआ है । प्रदेश की स्थायी राजधानी भालुवाङ प्रस्तावित होने के बाद विशेषतः प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध सांसदों ने विरोध किया था । सड़क में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में भी उतर आए थे ।
लेकिन अन्ततः मंगलबार सम्पन्न चुनाव में नेपाली कांग्रेस संबंद्ध कुछ नेताओं ने भी भालुवाङ के पक्ष में मतदान किया है । प्रदेशसभा में नेपाली कांग्रेस संबंद्ध कूल १९ सांसद् हैं, लेकिन विपक्ष में १३ मत प्राप्त है । बांकी ७ सांसदों ने भालुवाङ के ही पक्ष में मतदान किया है ।
प्रदेश का नाम और स्थायी राजधानी संबंधी विषय में निर्णय करते हुए जारी प्रदेशसभा अधिवेशन अंत हो गया है ।

