Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयां संक्रमितों की तुलना में संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या अधिक, २३४० हो गए संक्रमण मुक्त

 

काठमांडू, ६ अक्टूबर । पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार २३४० कोरोना से संक्रमित व्यक्ति ठीक होकर डिश्चार्ज हो गए हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार इसी अवधि में १५५१ नयां संक्रमित व्यक्ति भी पहचान में आए हैं । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में कूल ११४७ पीसीआर परीक्षण के दौरान उन नयां संक्रमित मिल गए हैं ।
नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ९०८१४ पहुँच गई है । इसीतरह पिछली बार संक्रमित १५५१ संक्रमितों में १०१७ व्यक्ति काठमांडू उपत्यका निवासी है । मन्त्रालय के अनुसार सबसे अधिक काठमांडू में ७८३ संक्रमित पाए गए है । इसीतरह ललितपुर में ११८ और भक्तपुर में ११६ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुआ है ।
मन्त्रालय के अनुसार देश भर २२७०९ संक्रिय संक्रमित हैं । बांकी डिश्चार्ज हो चुके हैं । मन्त्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित ९ व्यक्ति का निधन हुआ है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ५६३ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com