Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में नहीं शामिल होंगे ओली

 

काठमांडू, आश्विन १८ – नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली शामिल नहीं होंगे । आज (आश्विन १८) काठमांडू के खुला मंच में होने जा रहे महाधिवेशन के उद्घाटन में ओली नहीं जाएंगे । एमाले की ओर से उद्घाटन समारोह में महासचिव शंकर पोखरेल सहभागी होंगे । यह जानकारी पार्टी प्रचार विभाग ने दी है ।
कांग्रेस ने महाधिवेशन के उद्घाटन में शामिल होने के लिए सभी दलों के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण भेजा है । ओली को कांग्रेस ने विशेष अतिथि के लिए निमंत्रण भेजा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com