Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकबार फिर से है नेहा कक्क्ड अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में

 

पिछले कुछ दिनों से नेहा कक्कड़ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में है। ऐसा कहा जा रहा है कि नेहा शो मुझसे शादी करोगे के कंटेस्टेंट रहे रोहनप्रीत सिंह से शादी करने वाली हैं। हालांकि दोनो में से किसी ने इन खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन इस खबर पर नेहा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने अपना रिएक्शन दिया है।

ई टाइम्स से बात करते हुए हिमांश ने कहा, ‘अगर नेहा शादी कर रही हैं तो मैं उनके लिए खुश हूं। वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। उनके साथ कोई है और यह देखकर अच्छा लग रहा है।’

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

हिमांश से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें नेहा और रोहनप्रीत की लव स्टोरी के बारे में पता है? इस पर एक्टर ने कहा, ‘नहीं, मुझे कुछ नहीं पता’।

बता दें कि हाल ही में नेहा के एक दोस्त ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा कि सिंगर की शादी की खबरें गलत हैं। वह अभी शादी नहीं कर रही हैं। ये खबर उतनी ही गलत है जितनी आदित्य नारायण और नेहा की शादी की खबर थी।

यह भी पढें   जितिया व्रत : मातृत्व, लोकविश्वास और संतान-मंगल की जीवंत परंपरा : श्वेता दीप्ति

‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस नीति टेलर ने की गुपचुप शादी, सामने आई Photos

वैसे बता दें कि नेहा और हिमांश 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। नेहा ने खुद अपने ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी थी। नेहा ने यह भी बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में आ गई थीं।

वहीं साल 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने कहा था, ‘सिंगल होना बेस्ट फीलिंग है। जब मैं रिलेशनशिप में थी तब मैं अपने परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाती थी। मैंने अपना सारा समय और एनर्जी उस इंसान के लिए खर्च किए जो ये सब डिजर्व ही नहीं करता था। इतना समय देने के बाद भी वह हमेशा शिकायत करता था कि मैं उसके साथ नहीं रहती।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com