Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय वायुसेना मनाने जा रहा है अपना 88 वा स्थापना दिवस

 

राज शर्मा । भारतीय सशस्त्र सेना का एक अभिन्न अंग है वायुसेना । भारतीय वायुसेना की आरंभिक स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी । द्वितीय विश्वयुद्ध में भी भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा था । पड़ोसी देश पाकिस्तान एवं चीन के साथ हुए युद्ध मे भी भारतीय वायुसेना का गौरवशाली इतिहास रहा है ।
भारतीय वायु सेना इस वर्ष 8 अक्टूबर 2020 को अपनी 88 वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर वायु सेना के अलग-अलग विमान आकाशमार्ग के माध्यम से दुर्लभ करतब दिखाएगा । वायुसेना दिवस के इस सुगौरवपूर्ण अवसर के उपलक्ष पर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अपनी अद्भुत वीरता व अदम्य साहस के कारण भारतीय वायुसेना आज सबसे बड़ी ताकत के रूप में देश व दुनिया के सामने एक मिसाल के रूप में जानी जाती है ।
भारतीय वायुसेना अपनी गुप्त रणनीतियों, शत्रुदेशों की रणनीति एवं अपने अभूतपूर्व साहस के चलते एक सशक्त सेना के रूप में गिना जाता है। आज भारत देश के पास अनेकानेक भिन्न भिन्न स्तर के विमान मौजूद हैं जो युद्ध के समय किसी भी स्थिति में जाने के लिए मसकद का भेदन करता है ।
आज तक के इतिहास में भारतीय वायुसेना का प्रशंसनीय व गौरवपूर्ण रहा है । भारत की जलसेना, थलसेना, वायुसेना एवं नौसेना इन सबका देश के लिए अपना अपना योगदान रहा है ।

यह भी पढें   भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल के आधिकारिक दौरे पर आएंगे

भारतीय वायुसेना को साहस , सुरक्षा एवं रक्षा के लिए विशेषरूप से जाना जाता है । भारतदेश की आन वान शान इस भारतीय वायुसेना का योगदान अतुलनीय रहा है । भारतीय वायु सेना का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है।

●मिराज 2000

मिराज 2000 विमान की सहायता से ही 26 फरवरी 2019 को भारत ने पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को बम से उड़ाया था। भारतीय वायुसेना में अभी 57 मिराज 2000 जेट शामिल हैं। मिराज 2000 मल्टीरोल, सिंगल इंजर और सिंगल सीटर वाला जेट है, जिसकी रफ्तार 2,495 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह भी पढें   बाबा गणिनाथ गोविन्द की पूजा भादौ20(5सितंवर)को, तैयारी शुरू

मिराज 2000 लड़ाकू विमान की सबसे खास बात है कि यह किसी भी देश की सीमा के अंदर जाकर घुस के मार सकता है। यह बड़ी सहजता के साथ किसी भी देश की सीमा के अंदर घुसकर अपने टारगेट को ध्वस्त करने का साहस रखता है। ये वो मिसाइल है । इसके साथ ही यह अपने साथ एयर टू सर्फेस मिसाइल भी संभाल सकती है।
हमारे देश के रणबांकुरे योद्धाओं के कारण आज भी , शत्रुदेशों को कम्पायमान सा बनाकर रखा है । जिसने भी आज तक हमले को अंजाम दिया उसको मुहतोड़ जबाब मिला है ।
भारत देश की यह गरिमा व स्वर्णमय इतिहास हमेशा उज्ज्वल रहे । सभी देशवासियों को भारतीय वायुसेना स्थापना समारोह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के असंतुष्ट पक्ष की बैठक शुरु

राज शर्मा (संस्कृति संरक्षक)

आनी कुल्लू हिमाचल प्रदेश
sraj74853@gmail.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com