Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किष्ट अस्पताल में उपचारत कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु, अस्पताल में झड़प

 

काठमांडू, ८ अक्टूबर । ललितपुर स्थि किष्ट मेडिकल शिक्षण अस्पताल में उपचारत कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु को लेकर अस्पताल में झडप हो गया है । मृतक के परिवारजन का कहना है कि उनका निधन कोरोना से नहीं, अस्पताल की लापरवाही से हुई है । यही आरोप के साथ घटना छानबिन के लिए मृतक के परिवारजन अस्पताल में नारेबाजी में उतर आए हैं ।
घटना विवरण अनुसार नुवाकोट जिला तादी गांवपालिका निवासी शेरबहादुर तामाङ कोरोना से संक्रमित हो गए है । संक्रमण पता चलने के बाद गत शनिबार ललितपुर स्थित किष्ट अस्पताल में भर्ती की गई । भर्ती होते ही शेरबहादुर तामाङ अपने परिवारजन से टेलिफोन में कहते थे कि यहां उपचार ठीक से नहीं हो रहा है । उनकी यह शिकायत प्रायः दैनिक रहती थी । परिवारजन ने अस्पताल प्रशासन को भी कहा कि ठीक से उपचार किया जाए ।
इसीबीच बुधबार अस्पताल से फोन आया कि आपके पिता जी ट्वाइलेट में गिर गए और उपचार के दौरान आइसीयू में उनका निधन हो गया । मृतक के पुत्र प्रेम तामाङ का कहना है कि घटना शंकास्पद है । घटनास्थल की सीसीटीभी फुटेज क्लियर नहीं है और पता चला है कि मृत्यु होने के बाद आइसीसी में ले गया है । मृतक परिवारजन का कहना है कि मृतक की शरीर और सीसीटीभी फुटेज से घटना शंकास्पद है, छानबिन होना चाहिए ।
मृतक परिवारजन विरोध के कारण अस्पताल परिसर में पुलिस परिचालित की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *