पति की पिटाई से पत्नी की मृत्यु
खोटाङ, १ अक्टूबर । घरायसी विवाद में पति–पत्नी के बीच हुई मारपिट में पत्नी की मृत्यु हो गई है । खोटाङ पुलिस को अनुसार दिक्तेल रुपाकोट मझुवागढी नगरपालिका–२ तालखर्क निवासी ४४ वर्षीया ज्ञानकुमारी पुरी (गिरी) की जान गई है ।
पुलिस का कहना है कि पति डम्बरहादुर गिरी की पिटाई से ज्ञान कुमारी गम्भीर घायल हो गई थी । स्थानीय बासियों की सहयोग से ज्ञानकुमारी को जिला अस्पताल दिक्तेल पहुँचाया गया था । लेकिन यहां उपचार संभव ना होने के कारण उनको काठमांडू ले जाते वक्त स्थानीय गांव खोक्सेली पहुँचते ही उनकी जान चली गई थी ।
जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख पुलिस नायब उपरीक्षक नारायणप्रसाद चिमरिया ने कहा है कि पति डम्बहादुर बहादुर गिरी पत्नी बेहोस होते ही फारार है, उनकी खोजी हो रही है ।

