Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१३ वर्षीया बालिका को बंधक बनाकर बलात्कार करनेवाले तामाङ गिरफ्तार

 
पासाङ तामाङ

भक्तपुर, १० अक्टूबर । एक १३ वर्षीया बालिका को बंधक बनाकर बलात्कार करनेवाले २१ वर्षीय पासाङ तामाङ को भक्तपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । तामाङ रामेछाप जिला दोरम्भा गांवपालिका–७ थापागांव के स्थायी निवासी हैं और वह भक्तपुर चारदोबाटो में रुम लेकर रहते थे । तामाङ ने अपने ही रुम में बालिका को बंधक बनाकर बलात्कार किया है ।
महानगरीय पुलिस वृत्त थिमि के डीएसपी ऋषिराम कँडेल के अनुसार बालिका गत आश्वीन १८ गते से लापत्ता थी । बालिका लापत्ता होने के बाद अभिभावकों ने पुलिस को खबर किया था । पुलिस ने कहा है कि तामाङ के विरुद्ध जबरजस्ती करणी विरुद्ध अदालत से म्याद लेकर घटना के संबंध में अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com