Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन आज, इन नेताओं द्वारा किया जाएगा उद्घाटन समारोह में संबोधन

 

काठमांडू, आश्विन १८ –   नेपाली कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन आज से काठमांडू के खुलामंच में शुरू हो रहा है
महाधिवेशन का उद्घाटन आज (रविवार ) दोपहर २ बजे होने का कार्यक्रम है । यह महाधिवेशन आगामी आश्विन २२  तक चलने वाला है ।
इस महाधिवेशन में सात हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कांग्रेस ने इसे अब तक का सबसे बड़ा सहभागिता वाला महाधिवेशन बताया है । इसमें देश के सभी ७७ जिलों और विदेशों में स्थित जनसंपर्क समितियों से प्रतिनिधि काठमांडू पहुंचे हुए हैं । महाधिवेशन के लिए काठमांडू के खुलामंच को सजाया गया है और उद्घाटन समारोह भी वहीं आयोजित करने की तैयारी की गई है । कांग्रेस ने जानकारी दी है कि उद्घाटन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता भी शामिल हो रहे हैं ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने तथा साइमन अन्स्र्ट बीच मुलाकात

कांग्रेस प्रवक्ता देवराज चालिसे के अनुसार उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने, एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, नेकपा संयोजक पुष्पकमल दाहाल (प्रचंड), राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन, जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और जनमत पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रकान्त राउत शामिल होंगे इसी तरह श्रम संस्कृति पार्टी के महासचिव आरेन राई और राष्ट्रीय जनमोर्चा के कार्यवाहक महासचिव घनश्याम न्यौपाने भी उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस महाधिवेशन में कांग्रेस पार्टी की नई नीतियों और नेतृत्व का चयन किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद पर गगन थापा का चयन लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि अन्य पदों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है । महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए सभापति गगन थापा ने पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा को निमंत्रण भेजा है । शनिवार शाम सहमहामंत्री योगेन्द्र चौधरी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के उपसभापति जनकराज चौधरी, थापा का निमंत्रण पत्र लेकर देउवा के निवास चुनदेवी पहुंचे थे । हालांकि, देउवा ने दोनों नेताओं से मुलाकात नहीं की ।
जहां कांग्रेस का संस्थापन पक्ष आज से १५वें महाधिवेशन में व्यस्त है, वहीं देउवा पक्ष ने मंसिर (नवंबर–दिसंबर) में अलग महाधिवेशन आयोजित करने की तैयारी आगे बढ़ाई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com