दुर्घटना में २ व्यक्तियों की मृत्यु
हेटौडा, १० अक्टूबर । हटौडा में हुए दो अलग–अलग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । हेटौडा पुलिस के अनुसार मदन भण्डारी राजमार्ग (धरान–चतरा) सडकखण्ड अन्तर्गत हेटौडा–१८ में एक टैक्टर की ठक्कर से हेटौडा–१७ निवासी १९ वर्षीया शर्मिला विश्वकर्मा की मृत्यु हुई है । पैदल यात्री विश्वकर्मा को अल्फभेट बिना की ३९२६ नम्बर की टैक्टर ने ठक्कर दिया था ।
इसीतरह हटौडा– ६ स्थित रोहिणी हाउजिङ में सोलार प्यानल जडान करते वक्त बिजली में टच होने से ३० वर्षीय ऋषिराम पोखरेल का निधन हुआ है । बिजली में टच होने से गम्भीर घायल पोखरेल को उपचार के लिए चुरेहिल अस्पताल पहुँचाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुँचाते ही चिकित्सकों ने उनको मृत घोषणा कर दिया था ।

