Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित नेकपा नेतृ शान्ता चौधरी आइसीयू में भर्ती

 
शान्ता चौधरी/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० अक्टूबर । कोरोना वायरस से संक्रमित सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की नेतृ एवं नेकपा संसदीय दल की सचेतक शान्ता चौधरी की अवस्था कुछ जटिल बनती जा रही है । उनमें गत आश्वीन १९ गते कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ था । उसके बाद नेतृ चौधरी वीर अस्पताल में भर्ती हो गई थी, यही उपचार चल रहा है ।
अस्पताल भर्ती होने के बाद उन्होंने सामाजिक संजाल से शुभचिन्तकों से आग्रह किया था कि उनको श्वास–प्रश्वास में समस्या हो रही है, इसीलिए कोई भी फोन ना करें । प्राप्त सूचना अनुसार स्वास्थ्य में सुधार ना होने के कारण शुक्रबार रात से नेतृ चौधरी को आइसीयू में भर्ती की गई है ।
स्मरणीय है, नेतृ चौधरी स्तन कैंसर से पीडित हैं । दिल्ली में उनका उपचार हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com