रुपन्देही और दाङ में कोरोना से संक्रमित दो व्यक्तियों की मृत्यु
काठमांडू, १० अक्टूबर । रुपन्देही और दाङ में कोरोना वायरस से संक्रमित दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । प्राप्त समाचार अनुसार रुपन्देही जिला शुद्धोधन गांवपालिका–६ ५७ वर्षीय पुरुष दाङ जिला घोराही निवासी १५ वर्षीय किशोर का निधन हुआ है ।
रुपन्देही में मरनेवाले ५७ वर्षीय पुरुष को गत आश्वीन १९ गते कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ था, उसी दिन उनको लुम्बनी प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती की गई थी । अस्पताल स्रोत के अनुसार मृतक क्षयरोग की दीर्घरोगी भी थे ।
इसीतरह दाङ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मरनेवाले १५ वर्षीय किशोर को भी आश्वीन १९ गते ही कोरोना पुष्टी हुआ था । उनमें प्लाज्मा थेरापी के माध्यम से उपचार हो रहा था, लेकिन शुक्रबार रात में उनका निधन हो गया है ।

