Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

20 अक्टूबर से चलेगा पूजा स्पेशल सीमांचल एक्सप्रेस

 


माला मिश्रा जोगबनी सीमा । आगामी 20 अक्टूबर से दिल्ली जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस पूजा स्पेशल चलेगा । इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड द्वारा दिया गया है । उक्त पूजा स्पेशल ट्रेन जोगबनी, फारबिसगंज , पूर्णिया , कटिहार , खगड़िया , बरौनी , हाजीपुर , छपरा , गोरखपुर , सीतापुर , बरेली , मुरादाबाद स्टेशन पर रुकते हुए दिल्ली का आनद बिहार स्टेशन पहुचेगी । जिसमे 20 कोच होगा । यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोगबनी सुवह 9 बजकर 20 मिनट में पहुचेगी । बताया गया है सीमांचल एक्सप्रेस दिल्ली आनंद विहार से 20 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक 6 टिप और जोगबनी से 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक 6 टिप खुलेगी ।जोगबनी शहर के प्रबुद्धजनों ने रेलवे बोर्ड का फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि सीमांचल पूजा स्पेशल से लोग कोरोना  महामारी के बीच सुरक्षित अपने घर आ और जा सकेंगे ।

यह भी पढें   एमाले द्वारा पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की पार्टी सदस्यता पुनः खोलने का निर्णय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *