Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

९ अरब का भ्रष्टाचार प्रमाणित करने के लिए कांग्रेस ने दी डा. भट्टराई को चुनौती

 
विश्वप्रकाश शर्मा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १२ अक्टूबर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने बुढिगण्डकी जल विद्युत आयोजना में ९ अरुब रुपयों की भ्रष्टाचार संबंधी प्रसंग में प्रमाण पेश करने के लिए जनता समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराईको चुनौती दी है । नेता भट्टराई ने कुछ दिन पहले गोरखा जिला में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा था कि बुढिगण्डकी आयोजना में वर्तमान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय शेरबहादुर देउवा और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने मिलकर ९ अरब भ्रष्टाचार किया है और उसका प्रमाण उनके पास है ।
डा. भट्टराई द्वारा व्यक्त उक्त कथन को प्रतिवाद करते हुए पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने आइतबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर कहा है कि प्रमाण सार्वजनिक किया जाए । विज्ञप्ति में कहा है– ‘क्षण आवेग में क्षणिक लाभ तो प्राप्त हो सकता है । लेकिन व्यक्ति की ओज और राजनीतिक गरिमा कायम नहीं हो सकती । इतना खयाल तो डा. भट्टराई को होना ही चाहिए ।’ कांग्रेस ने दावा किया है कि इस आयोजना में पार्टी सभापति देउवा ने भ्रष्टाचार नहीं किया है ।
इतना ही नहीं, बुढिगण्डकी संबंधी प्रसंग को ही लेकर कांग्रेस ने सरकार समक्ष ५ प्रश्न किया है । कांग्रेस का प्रश्न– राष्ट्रीय योजना आयोग के तत्कालीन उपाध्यक्ष डा. स्वर्णिम वाग्ले की संयोजकत्व में गठित विशेष समिति का प्रतिवेदन कहा है ? विदेशी कंपनी को बिना प्रतिस्पर्धा आयोजना क्यों दी गई ? बुढिगण्डकी आयोजना के लिए ही डीजेल और पेट्रोल खरीद में उपभोक्ता से प्रति लिटर ५ रुपीया उठाया गया जो अरबों में है, उसकी स्थिति क्या है ? मुआब्जा वितरण में क्यों नियतबस अनियमितता की गई ? बुढिगण्डकी की भविष्य क्या होगा ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *