Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईप्रका सुगौली बिर्ता द्वारा भारी मात्रा में लागू औषध सहित ३ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

रेयाज आलाम वीरगंज, १२ अक्टूबर । ईलका पुलिस कार्यालय सुगौली बिर्ता से परिचालित एक पुलिस टोली ने भारी मात्रा में लागू औषध बरामद किया है । बिर्ता के पुलिस नायब निरीक्षक सुमन सिंह के कमाण्ड में परिचालित टोली ने वीरगंज महानगरपालिका–२४ बहुअरी चौक से एक भारतीय नम्बर प्लेट की ट्रक से १२०६ पीस लागू औषध वीनरेक्स, ८९१ पीस एम्पुल, नुरफिन, माईजोपाम, फेनरागन, ईन्जेकसन बरामद किया है । लागू औषध के साथ ३ भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार हो गए हैं ।
विशेष सूचना के आधार में परिचालित पुलिस टोली ने एचआर ३८ भी ४८९५ नम्बर की भारतीय ट्रक में चेकजांच करते वक्त उल्लेखित परिणाम में लागू औषध सहित भारतीय नागरिक को गिरफ्तार हो गए हैं । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता मनोजित कुवर के अनुसार गिरफ्तार होनेवाले ट्रक ड्राइभर भारत पूर्वी चम्पारण जिला मोतीहारी के विक्रान्त पटेल, मोतिहार के ही निवासी राम बालक राम और आकाश कुमार राम हैं । पुलिस का कहना है कि उन लोगों के ऊपर लागू औषध ऐन २०३३ अनुसार कारवाही प्रक्रिया आगे बढ़ाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com