Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री बानियाँ ने दिया इस्तीफा

 

काठमांडू, भाद्र १ – बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री ईन्द्रबहादुर बानियाँ ने अपने पद से पद से इस्तीफा दे दिया है । आज प्रदेश सभा की बैठक में संबोधन करते हुए कहा कि –उन्होंने मार्ग प्रशस्त कर लिया है । प्रदेश सभा की बैठक के रोस्ट्रम से उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की । उन्होंने बताया कि वे अपना इस्तीफा प्रदेश प्रमुख से मिलकर उन्हें सौंपेंगे । सत्ता साझेदार नेकपा एमाले द्वारा समर्थन वापस लेने के कुछ ही दिनों बाद मुख्यमंत्री बानियाँ ने इस्तीफा दिया है ।
उन्होंने नेकपा एमाले और नेकपा को बहुमत जुटाकर सरकार बनान का भी आग्रह किया है । इधर एमाले और नेकपा को नई सरकार बनाने के लिए २ सांसद चाहिए ।
राप्रपा के १२ सांसद हैं और राप्रपा तटस्थ रहने का निर्णय ले चुकी है । सरकार बनाने के लिए बहुमत में आने के लिए ५३ सांसदों का साथ चाहिए । मुख्यमंत्री बानियाँ को आभास हो गया कि प्रदेश सभा में विश्वास मत प्राप्त नहीं कर पाएंगे, इसके बाद ही उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की है । बानियाँ कांग्रेस संसदीय दल के नेता हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com