पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को और चार दिन हिरासत में रखने की अनुमति
काठमांडू, भाद्र १ – जिला अदालत काठमांडू ने प्रहरी को पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को चार दिन और हिरासत में रखने की अनुमति दी है । जनआस्था साप्ताहिक के सम्पादक किशोर श्रेष्ठ चार दिन हिरासत में रखकर जाँच करने की काठमांडू जिला अदालत ने अनुमति दी है । प्रहरी ने सोमवार को श्रेष्ठ को अदालत में पेश किया समय सीमा बढ़ाई जा सके । इससे पहले अदालत ने श्रेष्ठ को तीन दिन हिरासत में रखकर जाँच करने की अनुमति दी थी । समय सीमा में जाँच समाप्त नहीं हो पाई जिसके बाद नए समय सीमा की मांग की गई थी । गत सावन २७ गते गिरफ्तार हुए श्रेष्ठ की हिरासत से बहर निकाल कर जाँच करने की मांग रखते हुए उनकी पत्नी सरस्वती श्रेष्ठ गुरुवार को सर्वोच्च में रिट दायर की थी ।श्रेष्ठ को वैयक्तिक गोपनीयता हनन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । उन्हें महाराजगंज प्रहरी की हिरासत में रखा गया है ।


