जीप दुर्घटना में २ लोगों की मृत्यु, ३ लोग गंभीर रुप से घायल
काठमांडू, भाद्र १ – काभ्रेपलाञ्चोक के खानीखोला गाँवपालिका–१ स्याउलीथली में जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें २ लोगों की मृत्यु हो गई है, अन्य ३ लोग गंभीर रुप से घायल हैं । पनौती–तालढुंगा के भीतरी सड़क खंड अन्तर्गत स्याउलीथली में सोमवार को एक जीप सड़क से लगभग २०० मिटर नीचे गिर गई । जीप के नंबर का पता नहीं चल पाया है ।
जीप में सवार ताराबहादुर माझी ने जीप से कूदकर अपनी जान बचाई । वे सामान्य घायल हैं दुर्घटना में माझी के पिता कलबबहादुर माझी की मृत्यु हो गई है । एक और व्यक्ति की मृत्यु हुई है लेकिन शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है ।
बचाव के लिए फलामेटार, तालढुंगा और ढुंखर्क से प्रहरी की टीम घटनास्थल पर भेजा जा रहा है । जीप किस कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुई है इसकी जाँच की जा रही है ।

