Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका के सभी सरकारी अस्पताल अब कोभीड अस्पताल, होटल को बनाया जाएगा आइशोलेसन सेन्टर

 

काठमांडू, १२ अक्टूबर । नेपाल सरकार ने निर्णय किया है कि अब काठमांडू उपत्यका में रहे सभी सरकारी अस्पताल को कोभीड अस्पताल में रुपान्तरण किया जाएगा । काठमांडू उपत्यका में कोरोना वायरस का वृद्धिदर को मध्यनजर करते हुए स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने ऐसा निर्णय किया है ।
सरकारी निर्णय अनुसार अब काठमांडू उपत्यका में रहे सभी सरकारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का उपचार किया जाएगा । इसके लिए स्वास्थ्य सेवा विभाग में जो भेन्टिलेटर, आइसीयु और अक्सिजन है, उसको संबंधित अस्पताल में रहे सघन उपचार कक्ष को लिए दिया जाएगा ।
इसीतरह काठमांडू उपत्यका में रहे होटल को आइसोलेशन सेन्टर बनाने का निर्णय भी हुआ है । इसके लिए होटलों के सहकार्य किया जाएगा । संक्रमित रहनेवाले होटलों में अन्य व्यक्ति को प्रवेश नहीं दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com