Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा नाका बन्द होने के बाबजुद भी भारत की ओर जानेवाले नेपाली नागरिकों की भीड

 

१३ अक्टूबर, काठमांडू । कोरोना वायरस संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए महीनों से नेपाल–भारत सीमा बंद है । लेकिन भारत की ओर जानेवाले नेपाली नागरिकों की भीड सीमा क्षेत्र में दिखाई दे रही है । महोत्तरी जिला के सीमावर्ती क्षेत्र से दैनिक नेपाली नागरिक भारत की ओर जाते हैं ।
मुख्य सीमा नाका बन्द होने के कारण सहायक रास्ता, खेत–बारी से लोग आवत–जाबत बढ़ा रहे हैं । स्थानीयस्तर में बजार का आभाव होने के कारण तथा सस्ते में समान मिलने के कारण नेपाली जनता भारत के तरफ बेफिक्र होकर जा रहे हैं । विशेषतः पर्व त्यौहार को लक्षित कर भारत की ओर जानेवालों की संख्या अधिक है ।
जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकांश स्थानीय तह में बजार नहीं है, जिसके चलते लोग धरल्ले से सीमापार भारत जाने के लिए बाध्य है । बलरा नगरपालिका का प्रमुख अभयकुमार सिंह ने बताया कि मुख्य नाका बन्द होने के बाद भी लोग खेतों, नदियों के मार्ग से भारतीय बजार पहुंचते हैं । सीमावर्ती गाउँ के बासिन्दा नुन, तेल जैसे दैनिक उपभोग्य सामान खरीद के लिए भी भारत की ओर जाते हैं । क्योंकि नेपाल की बाजार कें तुलना में भारत की बाजार में सामान सस्ता भी मिलता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *