नहीं रहे मधेश का विश्वविख्यात अर्थशास्त्री डा. सुखदेव साह
१३ अक्टूबर, काठमांडू । अर्थशास्त्री डा. सुखदेव साह का अमेरिका में निधन हो गया है । साह विश्व–प्रशिद्ध अर्थशास्त्री के रुप में परिचत हैं । इन्टरनेशनल मोनेटरी (आईएमएफ) के साथ–साथ अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं में काम करने वाले तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन कराने वाले साह ७६ साल के उमर में गत रवीबार पन्चतत्व में विलीन हो गये । साह वल्र्ड बैंक के एडभाइजर भी थे ।
धनुषा जिला के इकराही गांव में जन्मे साह पिछले ५३ वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे । डा. साह को नेपाल वापस करने के लिए स्व. वीपी कोइराला और गिरिजाप्रसाद कोइराला ने भी प्रयास किया था । स्व. वीपी कोइराला उपचार के दौरान अमेरिका रहते वक्त उन्होंने ही सहयोग किया था । वि.सं. २०६३–०६४ साल में सम्पन्न मधेश आन्दोलन में उन का भी समर्थन रहा था । जब उपेन्द्र यादव परराष्ट्र बने, मन्त्री यादव ने डा. साह को राजदूत के रुप में प्रस्ताव किया । उस समय डा. साह विवादित बन गए । विरोध करनेवालों का कहना था कि डा. साह अमेरिकन नागरिक हो चुके हैं, इसीलिए राजदूत नहीं हो सकते ।
खैर ! डा. साह का नाम नेपाल के लिए एक गौरवपूर्ण नाम है, जो विश्व–विख्यात अर्थशास्त्री के रुप में है । कहा जाता है कि नेपाल से मधेसी समुदाय की ओर से सबसे पहले अमेरिका जानेवाले नागरिक भी डा. साह ही हैं । नेपाल में लोकतन्त्र के लिए सदैव वकालत करने वाले साह मधेश आन्दोलन में भी सक्रिय थे । वे अमेरिका में रहने वाले मधेशियों के लिए विभिन्न अधियान में सक्रिय थे । डॉ. साह प्रति हिमालिनी परिवार की ओर से हार्दिक श्रद्धांजली ।

