महाेत्तरी मे एक ही दिन में मिली दाे लाशें
१४ अक्टूबर, महोत्त्री । महोत्तरी के मनरासिस्वा नगरपालिका–६ सरपल्लो गांव में एक ही दिन में दो शव बरामद हुआ है ।
जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी का प्रहरी नायब उपरीक्षक प्रकाश विष्ट के अनुसार मङ्गलबार एक ही दिन स्थानीय १६ वर्षीय सुनिल महतो और २० वर्षीया खुश्बु खातुन का शव फांसी लटकते हुए अवस्था में मिला है ।
सुनिल का शव अपने ही घर में लटकते हुए मिला और खुशबू का शव उसके घर से पाँच मिटर उत्तर में अवस्थित आम के पेड में लटकते हुए मिला ।
उन दोनों का इस प्रकार मरना , अभी तक खुला नहीं है । पुलिस अनुसन्धान कर रही है । लाशों को पोष्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जलेश्वर भेजा जा चुका है ।

