Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव को ले एसएसबी व एपीएफ नेपाल के बीच कोडनेशन मीटिंग 

 


माला मिश्रा जोगबनी ।एसएसबी व एपीएफ नेपाल के अधिकारियों के बीच मंथली कोडनेशन मीटिंग जोगबनी मुख्य नाका पर हुई । बैठक में एसएसबी 56 वी वाहिनी का कमांडेंट मुकेश त्यागी , अररिया स्थित 52 वी वाहिनी का कमांडेंट बिरेन्द्र कुमार यादव , एपीएफ नेपाल एसपी तीर्थ पौडेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
कोडनेशन मीटिंग में 7 नवम्बर को होने बाले आसन्न चुनाव पर सीमा पर चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुआ ।  चुनाव के दिन दोनो ओर से आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया । हवाला कारोबारी, जाली नोट कारोबारी पर पैनी नजर रखने । आपसी सूचना आदान प्रदान कर असामाजिक तत्व व तस्करों पर  नजर  रखने पर सहमति बनी । बैठक में जोगबनी से नेपाल भेजे जा रहे कपड़ा पर गहन चर्चा चला और तस्करी पर रोक लगाने व नशीली दवा कारोबारी पर अंकुश लगाने पर सहमति बनी । बैठक में नेपाल के अधिकारियों ने इस्लामपुर व युवा पथ के समीप नोमेन्स लेंड एरिया में नगर पंचायत द्वारा कचरा फेकने तथा इससे हो रहे परेशानी से अवगत कराया ।कमांडेंट त्यागी ने नेपाली अधिकारियों को नगर पंचायत को  पत्राचार कर समस्या का समाधान की बात कही । बैठक में नेपाल से खोखसाहा बीओपी प्रभारी जेबी सिंह , जोगबनी एसएसबी केम्प प्रभारी रोमेश याइखोम सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com