Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार लाख रुपये के साथ मटियरवा पोस्ट से एक युवक गिरफ्तार

 


हिमालिनी प्रतिनिधि, जोगबनी । सीमा पुलिस चौकी मटियरवा के जवनो ने जोगबनी के तरफ से आ रहे बिराटनगर महानगरपालिका के वार्ड संख्या15 निवासी अमीरचंद साह को हिरासत में लिया है। बताया गया  गिरफ्तार युवक द्वारा अपने दोनो पैर में रबर का पैड लगा कर रखे नेपाली एक हजार के 300 नोट, पांच सौ के एक नोट व एक एक सो के 100 पीस नोट मिला कर कुल चार लाख दस हजार रुपये के साथ  हिरासत में लेने की बात कही गई है ।पुलिस चौकी इंचार्ज  ताराबस्नेत जवान मनोज मेहता  के अनुसार युवक के चाल में फर्क व पैर में निचे शंकास्पद लगने के बाद जाँच के क्रम में इस रकम की बरामदगी हुई है ।हिरासत में लिए गए युवक को आगे की कार्यवाही के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी को सुपुर्द किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com