Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘गज का घूंघट’ गाने पर बच्ची ने किया ऐसा शानदार डांस, Amitabh Bachchan ने Video शेयर कर बांधे तारीफों के पुल

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. ट्विटर हो या इंस्टाग्राम, अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ जुड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. हाल ही में एक बच्ची ने अपने डांस (Girl Dance) से अमिताभ बच्चन का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो भी खुद बॉलीवुड के महानायक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को साझा करते हुए खुद बिगबी ने भी बच्ची के टैलेंट पर हैरानी जताई है और उसकी जमकर तारीफें भी की हैं.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा साझा किये गए वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्ची ब्लैक सूट में ऑरेंज चुन्नी का घूंघट ओढ़कर ‘गज का घूंघट’ (Girl Dance On Gaj Ka Ghunghat) गाने पर जबरदस्त डांस करती है.

वीडियो में बच्ची के डांस स्टेप के साथ-साथ उसके एक्सप्रेशंस भी वाकई देखने लायक होते हैं. बच्ची का डांस देख खुद बिगबी भी अपने आप को उसकी तारीफें करते नहीं रोक पाए. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “अप्रशिक्षित प्रतिभा… बस हैरान कर दिया.

 

जुत्ती निकल गई, लेकिन शो जारी है.” खास बात तो यह है कि अमिताभ बच्चन द्वारा साझा किये गए इस वीडियो को अभी तक 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *