कोरोना से संक्रमित ३३ वर्षीया गर्भवती महिला की मृत्यु
चितवन, २२ अक्टूबर । चितवन स्थित भरतपुर अस्पताल में उपचारत कोरोना से संक्रमित एक ३३ वर्षीया गर्भवती महिला की मृत्यु हुई है । मरनेवाली महिला तनहुँ जिला शुक्लागण्डकी नगरपालिका स्थायी निवासी है, लेकिन पिछली बार वह मकवानपुर जिला हेटौडा नगरपालिका–५ में रहती थी । भरतपुर अस्पताल के अनुसार उपचार के दौरान आज बिहीबार सुबह उनकी मृत्यु हुई है ।
गत आश्वीन ३० गते महिला में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी । अस्पताल के अनुसार महिला गर्भवती थी, उसके पेट में ३७ हफ्तो की शिशु था । बताया गया है कि महिला में खासी और स्वास–प्रश्वास संबंधी समस्या थी ।

