सडक दुर्घटना में कैलाली में २ व्यक्ति की मृत्यु
कैलाली, २२ अक्टूबर । कैलाली जिला में हुए दो अलग–अलग दुर्घटना में दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार चिसापानी स्थित सडकखण्ड में सुपप्र ०१००८ प १६२५ नम्बर का मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर दुर्घटना होने से लम्किचुहा नगरपालिका–१ निवासी रङप्रसाद न्यौपाने का निधन हो गया है । मोटरसाइकिल के पिछे बैठनेवाले ३९ वर्षीय जयप्रकाश न्यौपाने और ५० वर्षीय जन्मजय न्यौपाने घायल हो गए हैं ।
इसीतरह लम्किचुहा निवासी ३५ वर्षीय भागरथी रेग्मी सवार सुपप्र ००१ ख २३०९ नम्बर की मोरसाइकिल को से१प ९५७ नम्बर की ट्रक ने ठोक्कर देने से मोटरसाइकिल में सवार रेग्मी का निधन हो गया है । मोटरसाकिल चालक रामबहादुर चौधरी घायल हो गए हैं । चौधरी का उपचार घोडाघाडी अस्पताल में हो रहा है ।

