कक्षा १२ की परीक्षा मार्गशीर्ष ९ गते से, कोरोना संक्रमित को परीक्षा में शामील होने से बंदेज
काठमांडू, २२ अक्टूबर । कोरोना वायरस के कारण स्थगित कक्षा १२ की परीक्षा आगामी मार्गशीर्ष ९ गते से शुरु होने जा रहा है । राष्ट्रीय परीक्ष बोर्ड ने परीक्षा तालिका और कार्यविधि सार्वजनिक किया है । बोर्ड ने कहा है कि आवश्यक सुरक्षा मापदण्ड को अपनाकर परीक्षा संचालन करने की तैयारी है ।
बोर्ड के अध्यक्ष प्रा.डा. चन्द्रमणि पौडेल के अनुसार परीक्षा मार्गशीर्ष ९ गते से शुरु होगी, परीक्षा समय सुबह ८ बजे से है । उन्होंने यह भी कहा है कि शनिबार भी परीक्षा संचालन की जाएगी और मार्गशीर्ष १६ गते तक परीक्षा सम्पन्न की जाएगी ।
बोर्ड ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित विद्यार्थियों को परीक्षा में शामील होने से बंदेज है । बोर्ड के अनुसार कोरोना से मुक्त होने के बाद उन लोगों के लिए अलग ही परीक्षा संचालन की जाएगी । बोर्ड ने कहा है– ‘कोरोना से संक्रमित होकेर उपचारत विद्यार्थी को परीक्षा में सहभागी ना होने के लिए अनुरोध किया जाता है । ऐसे विद्यार्थी को बाद में अलग ही परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी ।’ परीक्षा में शामील होनेके लिए नेपाल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला की रिपोर्ट अनिवार्य है ।
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि सिर्फ ४० प्रतिशत अंकभार के लिए परीक्षा की जाएगी । बांकी ४० प्रतिशत कक्षा ११ और २० प्रतिशत कक्षा १२ की आन्तरिक मूल्यांकन के अनुसार नम्बर प्रदान की जाएगी ।

