Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा ने तोका पार्टी में आवद्ध सम्पूर्ण सक्रिय कार्यकर्ताओं की लेवी

 

२८ अक्टूबर, काठमांडू । जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जसपा)ने पार्टी में आवद्ध सम्पूर्ण सक्रिय कार्यकर्ताओं के लेवी सुनिश्चित किया है ।  नया निर्णय के साथ ही पार्टी के सिफारिस में किसी भी लाभ के पद में गए व्यक्ति को भी पार्टी को लेवी देना पडेगा ।
गत वैशाख में तत्कालीन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल बीच एकीकरण होकर जनता समाजवादी पार्टी नेपाल बनी थी और अषढ में निर्वाचन आयोग से  मान्यता भी प्राप्त की ।
जसपा नेपाल के कार्यकारिणी समिति की बैठक के निर्णयअनुसार केन्द्रीय कार्यकारी समिति के सदस्यों को मासिक एक हजार रुपैया, राजनीतिक समिति के सदस्यों को ७००, केन्द्रीय समिति के सदस्यों को ५००, संघीय परिषद् के सदस्यों को ३००, राष्ट्रिय समिति के सदस्यों को २५० और संघीय सांसदों को १५ हजार रुपैया लेवी देनी पडेगी ।
पार्टी की निर्णय है कि प्रदेश तथा स्थानीय तहों में पार्टी की ओर से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तोके हुए अनुसार लेवी बुझाना होगा । पार्टी की ओर से से विभिन्न लाभ के पद में  नियुक्त व्यक्तियों को भी लेवी बुझाना पडेगा ।
पार्टी सदस्यता वितरण करने से प्राप्त शूल्क का ४० प्रतिशत स्थानीय तह, ३० प्रतिशत  प्रदेश समिति और ३० प्रतिशत केन्द्रीय समिति में दी जायेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *