Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय वायुसेना को फ्रांस से जल्द ही 3 और राफेल लड़ाकू विमान

 

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना को फ्रांस से जल्द ही 3 और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं, जिससे उसके पास कुल 8 राफेल विमान हो जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार,भारतीय वायुसेना को आगामी 5 नवंबर को फ्रांस से 3 और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं जिससे वायुसेना के बेड़े में राफेल विमानों की संख्या आठ पहुंच जाएगी, क्योंकि उसे पांच विमान पहले ही मिल चुके हैं।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

इन विमानों को अंबाला वायुसेना स्टेशन में एक समारोह में भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनकी फ्रांसीसी समकक्ष की मौजूदगी में वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था! भारत ने वर्ष 2016 में 36 राफेल विमानों के लिए फ्रांस के साथ करीब 59000 करोड़ रुपए का सौदा किया था।

वायुसेना को इसी महीने चार से पांच राफेल विमानों की आपूर्ति होनी थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह आपूर्ति नहीं हो सकी और अब बताया गया है कि आगामी पांच नवंबर को तीन विमान वायुसेना को दिए जाएंगे।

यह भी पढें   13 देशों के लिए प्रस्तावित राजदूतों की सुनवाई प्रक्रिया आज से शुरू

राफेल के वायुसेना के जंगी विमानों के बेड़े में शामिल होने से वायुसेना की ताकत और मारक क्षमता दोनों बढ़ी है। वायुसेना लंबे समय से लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रही है और उसके स्कवैड्रनों की संख्या काफी कम हो गई है। राफेल विमानों के आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि वायुसेना दो मोर्चों पर एक साथ किसी भी स्थिति से निपट सकती है।(वार्ता)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com