रवि लामिछाने और उनकी पत्नी निकिता पौडेल कोरोना संक्रमित
काठमांडू।
पत्रकार रवि लामिछाने और उनकी पत्नी निकिता पौडेल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं ।
लामिछाने ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।
लामिछाने ने उल्लेख किया है कि पिछले मंगलवार की रात से हल्का बुखार होने के बाद बुधवार को पीसीआर परीक्षण के दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण का पता चला .
उन्होंने फेसबुक पर लिखा, हम दोनों का स्वास्थ्य सामान्य है। घर में हम केवल दो ही हैं, इसलिए बहुत सारी समस्याएं नहीं हैं, लेकिन जिनके घर में बुजुर्ग सदस्य हैं, उन्हें बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ‘

