भारतीय दूतावास ने चीनी ड्राइवर यू चांगजिंग को भावपूर्ण विदाई दी
बीजिंग, एएनआइ
बीजिंग स्थित भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने दूतावास में लंबे समय से काम करने वाले चीनी ड्राइवर यू चांगजिंग को भावपूर्ण विदाई दी। बता दें कि यू विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित छह राजदूतों के ड्राइवर रहे हैं।
भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, ‘राजदूत विक्रम मिसरी और उनकी पत्नी डॉली मिसरी ने शनिवार सुबह बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में लंबे समय से काम कर रहे चीनी कर्मचारी यू चांगजिंग को विदाई दी।’ दूतावास ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘वर्ष 1992 से यू दूतावास के लिए काम कर रहे हैं। वह एन मेनन राव, एस जयशंकर, अशोक कांथा, विजय गोखले, जी बंबावले और विक्रम मिसरी के ड्राइवर रहे हैं।’ दूतावास ने यू द्वारा दी गई सेवाओं के लिए ना केवल उन्हें धन्यवाद दिया है बल्कि उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि भारत और चीन मई के शुरुआती दिनों में पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध में आमने सामने हैं, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को काफी तनावपूर्ण बना दिया है।

