कर्णाली प्रदेश में आज मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन, ओली पक्षधर दो मन्त्री को हटाने की तैयारी

काठमांडू, १ नवम्बर । कर्णाली प्रदेश में आज मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन होने जा रहा है । मुख्यमन्त्री महेन्द्रबहादुर शाही को हटाने के लिए क्रियाशील समूह के दो मन्त्री को भी हटाने की तैयारी है, जो प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली पक्षधर के भी हैं । इससे पहले कर्णाली प्रदेश में ओली पक्षधर में रहे प्रदेश सांसदों ने कुछ माधव नेपाल पक्षधर प्रदेश सांसद् तथा कुछ पूर्व माओवादी संबंद्ध सांसदों की सहयोग से मुख्यमन्त्री महेन्द्रबहादुर शाही को हटाने का प्रयास किया था । अन्ततः केन्द्र में माधव नेपाल समूह और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड समूह एकजूट होने के कारण मुख्यमन्त्री शाही का पद सुरक्षित रह गया ।
वही घटना की विकसित रुप है– आज होनेवाला मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन । प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमन्त्री शाही ओली समूह के दो मन्त्री को हटाकर माधव नेपाल समूह के २ नयां व्यक्ति को मन्त्री बनाने की तैयारी में हैं । ओली पक्षधर वर्तमान सामाजिक विकास मन्त्री दल रावल और उद्योग, पर्यटन तथा वन, वातावरण मन्त्री नन्दसिंह बुढा को हटाने की तैयारी है । इसीतरह आज ही एक एक नयां व्यक्ति को भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री भी नियुक्त करने की तैयारी है । स्मरणीय है, तत्कालीन भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री खड्गबहादुर खत्री बैंकिङ कसुर में कारवाही में पड़ने के कारण उक्त मन्त्रालय लम्बे समय से मन्त्री बिहीन है ।
प्राप्त सूचना अनुसार चन्द्रबहादुर शाही, करविर शाही और अमरबहादुर थापा नयां मन्त्री के रुप में नियुक्त हो रहे हैं । मन्त्रालय की जिम्मेदारी के संबंध में अभी तक फाइनल निर्णय प्राप्त नहीं है । स्मरणीय है, सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के शीर्ष नेतृत्व में जारी विवाद और गुटबंदीका असर कर्णाली प्रदेश में दिखाई दे रही है, राजनीतिक वृत्त में चर्चा है कि अब इसका प्रभाव अन्य प्रदेशों में भी दिखाई देनेवाला है ।

