Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुकेश चौरसिया की हत्या के आरोप में निरन्जन तिवारी गिरफ्तार

 

२ नोभेम्बर, काठमांडू । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) का पर्सा जिला सदस्य मुकेश चौरसिया की हत्या में संलग्न एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार की है । चौरसिया हत्या आरोप में पर्सा बिन्दवासिनी गाउँपालिका–४ मधवल का ३२ वर्षे उत्तम नाम से पहचाने जाने वाले निरञ्जन तिवारी को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि तिवारी को वीरगञ्ज–१६ इनर्वा से गिरफ्तार किया गया है । पर्सा प्रहरी प्रमुख एसपी गंगा पन्त के अनुसार चौरसिया की हत्या के आरोप में तिवारी को हिरासत मे रख कर अनुसन्धान किया जा रहा है ।
६ कात्तिक को बिन्दवासिनी गाउँपालिका–५ में आयोजित नेकपा बिन्दवासिनी गाउँपालिका कमिटि कीे सपथग्रहण कार्यक्रम स्थल के बाहर दो पक्षों के बीच झगडा हुआ था जिसमें चौरसिया गम्भीर घायल हो गया था । उपचार के क्रम में कात्तिक ७ गते वीरगञ्ज में उसकी मृत्यु हुई थी ।
चौरसिया की हत्या के आरोप में १२ लोगों के ऊपर जान मारा मुकदमा दर्ज हुई है जिसमें से पुलिस ने अभी तक तिवारी सहित ४ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और ८ लोग अभी तक फरार हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *