अब चीन प्रवेश के लिए कोरोना नेगेटिभ रिपोर्ट अनिवार्य
काठमांडू, २ नवम्बर । काठमांडू होते हुए अगर कोई भी नेपाली, चिनियां या अन्य देशों की नागरिक हवाई मार्ग से चीन प्रवेश करना चाहते हैं तो उन लोगों के लिए न्यूक्लिक एसिड (पीसीआर) और एन्टीबडी टेस्ट नेगेटिभ रिपोर्ट अनिवार्य की गई है । साथ में सिरम आइजीएम एन्टिबडी परीक्षण नेगेटिभ रिपोर्ट प्रस्तुत करना भी अनिवार्य है । यह नियम यही नवम्बर ४ से लागू होगा ।
पिछली बार बाहर से आनेवालों में कोरोना भायरस केस अधिक दिखाई देने के कारण चीन सरकार ने इसतरह का नियम लागू किया है । नेपाल के अलवा इससे पहले ही यह नियम अमेरिका, रसिया और बेलायत में लागू हो चुका है । चीन संचार माध्यम ग्लोबल टाइम्स के अनुसार विमान प्रवेश करने से ४८ घंटा पहले संबंधित देशों में स्थित राजदूतावास द्वारा मान्यता प्राप्त सेन्टर से इस तरहका रिपोर्ट प्राप्त करना अनिवार्य है ।

