Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठोरी में आज से दूसरा निर्मल गोल्डकप शुरु

 

वीरगंज, ३ नवम्बर । ठोरी गांवपालिका–४ निर्मल बस्ती में आज से दूसरा निर्मल गोल्डकप शुरु हो गया है । शुभ दिपावली २०७७ के अवसर पर निर्मल युवा क्लब द्वारा आयोजित खेल प्रथम दिन सनराइज युवा क्लब रामनगर और महाविर युवा क्लब काठमांडू बीच प्रथम खेल हुआ है । खेल में सनराइज युवा क्बल रामनगर विजय हासिल किया । आज सम्पन्न खेल में काठमांडू टोला के मुकेश चौधर म्यान अफ दी म्याज घोषित हो गए है ।
आयोजक समिति के आसकाजी गोले के अनुसार कल बुधबार बनशक्ति युवा क्लब ठोरी और सुवर्णपुर युवा क्लब सुवर्णपुर बीच प्रथम खेल होनेवाला है और कल ही अमृत युवा क्लब सुन्दरबस्ती ठोरी और महादेबपाटी युवा क्लब जीरा भवानी बीच दूसरा खेल होनेवाला है ।
आयोजित उद्घाटन सत्र कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रमुख अतिथि एवं ठोरी गांवपालिका के अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ ने कहा कि गांवपालिका के भीतर खेलकूद की विकास के लिए गांवपालिका प्रतिबद्ध है । इसीतरह रेडियो विजयबस्ती के अध्यक्ष सन्तोष श्रेष्ठ ने कहा कि निर्मल गोल्डकप ने ठोरी निवासी सम्पुर्ण युवा को एकजुट बनाया है । इसीतरह प्रभु हस्पिटल वीररगंज के दिलिपराज कार्की ने कहा कि ठोरी निवासी युवाओं की इस प्रयास से ठोरी से प्रतिभाशाली खेलाडी पहचान में आ सकते हैं ।
निर्मल युवा क्लब के अध्यक्ष हिरा श्रेष्ठ के सभापतित्व सम्पन्न कार्यक्रम में ठोरी–१ के वडाध्यक्ष रामप्रकाश कुवर, वार्ड नं. २ के अध्यक्ष किशोर तामाङ, वार्ड नं. ३ के अध्यक्ष सुर्य लामा, वार्ड नं. ४ के अध्यक्ष बहिबहादुर पाख्रीन, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत कृष्णलाल श्रेष्ठ, नेपाल पत्रकार महासंघ प्रदेश नम्बर २ के उपाध्यक्ष केसी लामिछाने, माट्रीका आइ फाउन्डेसनका महेश सिंह धामी, निर्मल बस्ती के समाजसेवी केशर बहादुर श्रेष्ठ जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *