सम्झौता कार्यान्वयन के लिए डा. केसी ने किया सरकार से ध्यानाकर्षण

काठमांडू, ६ नवम्बर । चिकित्सा शिक्षा सुधार संबंधी मांग कर बारबार आन्दोलन करनेवाले डा. गोविन्द केसी ने सरकार ने आग्रह किया है कि उनके साथ हुए विभिन्न सम्झौता जल्द से जल्द कार्यान्वयन किया जाए । काठमांडू में बिहिबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए डा. केसी ने इसके संबंध में सरकार से ध्यानार्षण किया है ।
डा. केसी ने कहा है– ‘सरकार ने बिगत दिनों में हम लोगों के साथ विभिन्न सम्झौता किया है, जो कार्यान्वयन नहीं हो रहा है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली नेतृत्व में रहे वर्तमान सरकार भी बारबार सम्झौता के विपरित काम करता आ रहा है । इसीलिए हम लोगों के सामने बारबार खबरदारी करने का विकल्प नहीं है ।’ डा. केसी को मानना है कि १९वें अनशन के क्रम में हुए सहमति कार्यान्वयन के लिए सरकार उदासिन दिखाई दे रही है ।
डा. केसी ने दावा किया है कि राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता माफिया के साथ मिलकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को व्यापार के रुप में प्रयोग कर रहे हैं । उनका मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र सेवामुलक क्षेत्र है । लेकिन राजनीतिक दल तथा नेतागण इसको व्यापार में रुपान्तरण कर रहे हैं । डा. केसी ने कहा– ‘चुनाव में समाजवाद का नारा लगानेवाले नेतागण शिक्षा और स्वास्थ्य को निःशुल्क बनाने की बात करते थे, लेकिन आज वही लोग जनता की पेट में लात मा रहे हैं ।’

