आपसी एकता तथा सद्भाव वृद्धि होः प्रधानमन्त्री ओली
१० नोभेम्बर, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कामना किए हैं कि राष्ट्रीय विभुति, समाज सुधारक महागुरु फाल्गुनन्द जी की शिक्षा और सत्प्रेरणा से आपसी एकता तथा सद्भाव बढे ।
प्रभानमन्त्री का प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा ने बताया कि आज मंगलवार फाल्गुनन्द जी की १३६ वें जन्मजयन्ती के अवसर पर ट्वीट द्वारा सम्मान व्यक्त करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा कहा है ।
उन्होंने लिखा है कि ‘राष्ट्रीय विभूति,समाज सुधारक महागुरू फाल्गुनन्द की १३६ वें जन्मजयन्ति के अवसर पर उनके प्रति उच्च सम्मान प्रकट करता हूं । और इस अवसर पर सम्पूर्ण देशवासियों में उनकी शिक्षा और सत्प्रेरणा से आपसी एकता तथा सदभाव वृद्धि होने की कामना करता हूं ।

