नेपाल–भारत परराष्ट्रमन्त्री स्तरीय बैठक की तैयारी, भारतीय विदेश सचिव आ रहे हैं नेपाल
काठमांडू, १० नवम्बर । नेपाल–भारत परराष्ट्रमन्त्री स्तरीय बैठक की तैयारी शुरु हुई है । भारतीय सेनापति मनोज मुकुन्द नरवणे का ३ दिनों की नेपाल भ्रमण के तुरुन्त वाद इसकी तैयारी शुरु हुई । मन्त्रिस्तरीय बैठक से पूर्व सचिव स्तरीय बैठक होने जा रहा है । इसके लिए भारतीय विदेश सचिव हर्ष बर्धन श्रृंगला नेपाल आ रहे हैं । विदेश सचिव के रुप में उनका यह प्रथम भ्रमण भी है । लेकिन नेपाल भ्रमण का फाइनल तिथि तय नहीं हुआ है ।
विदेश सचिव की जिम्मेवारी प्राप्त करने के बाद हर्ष बर्धन पड़ोसी देशों की भ्रमण में हैं । इसी क्रम में सचिव बर्धन आइतबार माल्दिभ्स भ्रमण में पहुँचे हैं । कहा गया है कि वह जल्द ही नेपाल आनेवाले हैं । नेपाल भ्रमण के दौरान नेपाल–भारत विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के संबंध में बातचीत होनेवाला है । प्राप्त सूचना अनुसार विदेश सचिव स्तरीय बैठक आगामी दिसम्बर महीना में दिल्ली में होनेवाला है । उसके बाद मन्त्री स्तरीय बैठक करने की तैयारी है ।
स्मरणीय है, नेपाल–भारत संबंध में पिछली बार कालापानी, लिपुलेक और सुस्ता संबंधी विषय अधिक चर्चा में है । सीमा विवाद संबंधी उल्लेखित विषयों में सचिव स्तरीय एवं मन्त्रिस्तरीय बैठक में विमर्श करना है या नहीं ? इसके संबंध में अभी तक कोई औपचारिक सूचना सार्वजनिक नहीं है । लेकिन अनुमान है कि बैठक में सीमा विवाद संबंधी विषयों में भी चर्चा होनेवाली है । इसके अलवा अन्य द्विपक्षीय एजेण्डा के संबंध में भी वार्ता होनेवाला है ।

