Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब सरकारी अस्पतालों में कोरोना परीक्षण और उपचार निःशुल्क

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, १० नवम्बर । कोरोना परीक्षण और उपचार के संबंध में नेपाल सरकार ने अपना पूर्व निर्णय में करेक्सन किया है । सरकारी निर्णय अनुसार अब नेपाल में सभी सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरसका परीक्षण और उपचार निःशुल्क किया जाएगा । सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
गत आश्वीन १५ गते सर्वोच्च अदालत ने सरकार के नाम में आदेश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना परीक्षण और उपचार निःशुल्क करना सरकार की दायित्व है । सरकार ने उक्त निर्णय पुनरावलोकन के लिए सर्वोच्च में निवेदन पंजीकृत किया था, लेकिन सर्वोच्च ने सरकारी निवेदन को खारीज करते हुए कोरोना परीक्षण और उपचार निःशुल्क करने के लिए आदेश दिया था ।
अदालती आदेश को स्वीकार करते हुए सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने सरकारी अस्पतालों में कोरोना परीक्षण और उपचार निःशुल्क करने का निर्णय लिया है । लेकिन निजी अस्पतालों के संबंध में कुछ भी नहीं कहा है । सरकारी निर्णय अनुसार अब सभी सरकारी प्रयोगशाला में कोरोना परीक्षण निःशुल्क होगा और उपचार भी निःशुल्क होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com